यह ब्लॉग खोजें

Sangharsh Se Safalta Ki Kahani

 संघर्ष से सफलता की कहानी

आजकल बहुत से लग संघर्ष से सफलता की कहानी (Sangharsh Se Safalta Ki Kahaniके बारे में पढ़ते और सुनते हैं लेकिन क्या आपने कभी ऐसे लड़को के बारे में सुना है जो असफल हो जाते हैं तो उसके लिए रो भी नहीं पाते। क्योंकि उनके पास रोने का भी विकल्प नहीं होता है। 

आज मैंने ऐसा ही एक पोस्ट शोसल मीडियां पर पढ़ा और  देखा। शायद यह किसी एक ऐसे लड़के के बारे में है जो यूपीएसई का एग्जाम देता है लेकिन बार-बार असफल हो जाता है। वह बहुत ही कठिनाई भरी जिंदगी में खुद से पैसे कमाकर एग्जाम देता है लेकिन पढ़ाई और कमाई दोनों में तालमेल न होने के कारण असफल हो जाता है। लेकिन अपने इस असफलता को किसी और पर जाहीर नहीं होने देता। 

वह फेल हो जाता है और घुट-घुट कर फिर से तैयारी में लग जाता है। ऐसा लगता है कि उसके पास इसके अलावा कोई विकल्प ही नहीं है। मैंने जब यह पढ़ा तो मेरा दिल और दिमाग में ऐसी घंटी बजी की मैं अपने आप को रोक नहीं पाया और यह आपके साथ शेयर कर रहा हूं। पहले आप इस स्क्रीनशोट को पढ़ें फिर हम आगे की कहानी पर बात करेंगे।...

एक असफल लड़के की कहानी...

Sangharsh Se Safalta Ki Kahani

तैयारी किसी लड़के का पीक्षा में असफल होना उस पर किस तरह का प्रभाव डालता है। यह सिर्फ वही जानता है क्योंकि जिन आंखों से उसने अपनी असफलता देखी है। उसी आंखों ने देखे हैं अपने घर के हालात जिसे बदलने के लिए वह लगातार संघर्ष कर रहा है। समाज कहता है लड़के रोते नहीं, पर यह बिल्कुल झूठ है लड़के रोते हैं, यह समाज रोतेहुए लड़को को कहां देखता है। समाज को केवल उसकी असफलता या कमाई दिखती है। यह समाज लड़को को कमजोर कहता है। जब एक लड़का रोता है तो उसके साथ रोती है उसकी मेहनत, उसकी लगन, उसकी जिम्मेदारियां जिसकी वजह से वह चीख नहीं पता और उसे मन में दबाए लड़ता रहता है। स्वय के जीत जाने तक क्योंकि उसके पास हारने का विकल्प नहीं। @Nirarthak

कहानी से सीख

इस कहानी का सीख यह है कि जब आपके पास कोई विकल्प न हो तो जो आप कर रहे हैं करते रहें क्योंकि एक न एक दिन अवश्य आयेगा जब आपको सफलता मिलेगी। हर बार असफल होने का मतलब यह नहीं होता की आपको कुछ नहीं मिला। बल्कि वह आपको ऐसी सीख देती है कि आपको वह कार्य नहीं करने जिसकी वजह से आप असफल हुए हैं बल्कि कुछ नया रास्ता द्वारा आप अपनी सफलता का रहा ढूंढें। माना की आपके संघर्ष को कोई देख नहीं रहा लेकिन एक ऐसा भी है जो सब कुछ देख रहा है वह है परमात्मा। वह आपकी मेहनत और संघर्ष को देख रहा है। इसलिए संघर्ष का नया रास्ता खोजे और फिर से प्रयास करें। हो सकता है कि आपका अगला कदम ही सफलता वाला हो। 

याद रखें कि 1 से 100 तक की गिनती में 1 से 99 पर सफलता नहीं बल्की 100 पर सफलती मिलती है। लेकिन जिंदगी में 1 से 99 की गिनती दिखाई नहीं देती। आप कितने स्कोर पर है ये केवल आपका परमात्मा जानता है और वह चाहता है कि आप जल्दी से जल्दी 100 की गिनती को पार करके सफलता का स्वाद चखें। लेकिन यदि आपने अपना कदम नहीं बढ़ाया तो आप 100 की गिनतो को पार नहीं कर पायेंगे। इसलिए मेहनत करते रहो सफलता अवश्य ही मिलेगी। 

ऊपर बताई गई कहानी से यदि आपको सीख मिली हो तो अच्छी बात है। अगर आपको कुछ और भी चीज चाहिए जो आपको मोटीवेट कर सकते तो हम आपको एक मूवी के बारे में जानकारी दे रहे हैं। जो कुछ ही दिनों पहले निकली है। इस मूवी का नाम 12वीं पास है। आप इसके देखेंगे तो आपको पता चलेगा की ऊपर की कहानी कुछ ऐसे ही एक लड़के की कहानी पर बनी है। चलिए मूवी का ट्रेलर हम आपके साथ साक्षा कर रहे हैं और उसे देंखे फिर आप पूरी मूवी को देखें और अपने आप को मोटीवेट करके फिर से परीक्षा की तैयारी के लिए मेहनत करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।


आपको हमारा यह पोस्ट कैसा लगा। इसके बारे में कमेंट करके लिखें। यदि आपके पास कुछ अलग तरह की कहानी है जिसे आप हमारे साथ साझा करना चाहते हैं तो आप हमे कमेंट के द्वारा भेजे। हम उसे यहां पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा करेंगे। धन्यवाद। 

आपके लिए कुछ अन्य सुविचार 

कोई टिप्पणी नहीं: