यह ब्लॉग खोजें

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं सुविचार | Ram navami Wishes in Hindi

राम नवमी की हार्दिक शुभकामनाएं

इस आर्टिकल की शुरुआत करने से पहले आप सभी को जय श्री रामराम नवमी की आप सभी को Suvichar4u.com की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं। यह आर्टिकल उन लोगों के लिए बहुत ही अच्छी होने वाली है जो Google, Bing, Yahoo आदि सर्च इंजन पर Ram navami Wishes, Suvichar, Anmol Vachan, Quotes, Kirtan and Motivational Thought in Hindi आदि की खोज करते रहते हैं। राम नवमी दुनिया भर के हिंदुओं द्वारा मनाए जाने वाले सबसे पवित्र त्यौहार है। यह हिंदू कैलेंडर के अनुसार चैत्र महीने के नौवें दिन मनाया जाता है। यदि बात की जाए अंग्रेजी महीने की तो यह त्यौहार मार्च या अप्रैल के महीने में मनाया जाता है। राम नवमी भगवान विष्णु के सातवें अवतार भगवान राम के जन्म के रुप में मनाया जाता है। 

भगवान राम को मर्यादा का प्रतीक माना जाता है इसलिए भगवान राम को मर्यादापुरुषोत्तम भी कहा जाता है। ऐसा कहा जाता है कि भगवान राम का गुण हम लोगों को धारण करना चाहिए क्योंकि उनसे बड़ा धर्म और मर्यादा का पालन करने वाला इस धरती पर आजतक कोई नहीं हुआ है। वे अपनी पूरी जिंदगी में सत्य, न्याय और धर्म के जीत के लिए कार्य करते रहे हैं। भगवान राम हमेशा सत्य के विजय के लिए कार्य करते थें। हमें अपने जीवन में भगवान राम के इंही सभी गुणों को लेना चाहिओ और आने वाले पीढ़ी को इनकी महिमा के बारे में बताना चाहिए। ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी सही मार्ग पर चलें। हमें यदि आज के समय में किसी को रोल मॉडल बनना है तो भगवान राम को अपना मॉडल बनाना चाहिए ताकि जिंदगी में आप मर्यादा का पालन करते हुए हमेशा सत्य के साथ खड़े रहें। 

राम नवमी के दिन भगवान राम को बड़ी सर्दा के साथ पूजा जाता है तथा इनकी आरती की जाती है। बहुत से हिंदु इस दिन को बड़ी धूम-धाम से मनाते हैं तथा भगवान राम का कीर्तन करते हैं। भारत के गांवों मे नवमी के दिन भगवान राम का पूजा करके कीर्तन करने का चलन है। यह एक धार्मिक कार्य है जिसमें बहुत से लोग शामिल होते हैं। भगवान राम के कीर्तन में क्या सुविचार और भक्ति गायन होता है, उसका एक अंश (Ram navami Wishes in Hindi) नीचे प्रस्तुत की जा रही है-

हरे राम, हरे राम, राम, राम, हरे हरे।
हरे कृष्णा, हरे कृष्णा, कृष्णा, कृष्णा, हरे हरे।।

ऊपर दी गई कीर्तन के तरह ही और भी कई प्रकार के कीर्तन है। जिसे भक्ति भाव के साथ लोग गाते हैं। इस दिन बहुत से लोग विशेष भक्ति भाव के साथ भगवान राम की पूजा-अर्चना करते हैं। भगवान राम का भजन बहुत ही प्यारा होता है। यह लोगों के मन को शांत और सुख देने वाला होता है। बहुत से लोग इस दिन भगवान राम से प्राथना करते हैं कि उनको धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने की शक्ति दें। इस दिन भरत में कई जगह पर भगवान राम के महिमा को याद करने के लिए धार्मिक जुलूसों का कार्यक्रम भी होता है। इन जुलूसों में रामलीला की झलकी देखने को मिलती है। बहुत से संगितकार और नृत्यांगा भाग लेते हैं। 

भारत में कई जगह पर रामायण के पाठ का भी आयोजन किया जाता है। जहां पर भगवान राम के जीवन पर आधारित कई कार्य क्रम होता है। जानकारी के लिए बता दें कि भागवान राम को समर्पित रामायण ऋषि वाल्मीकि द्वारा लिखी गई है। यह रचना एक महाकाव्य है। रामायण में भगवान राम के जन्म, उनके वनवास, सीता हरण, रावण वद्ध, असत्य पर सत्य की जीत और वचन की मर्यादा आदि को बहुत अच्छी तरह से समझाया गया है। ऐसा माना जाता है कि रामायण का पाठ सुनने मात्र से व्यक्ति में सकारात्मकता का भाव जागने लगता है। 
 

रामनवमी लोगों को एक साथ आने और एकता और सद्भाव रहने की प्रेरणा देता  है। यह लोगों को प्रेम और भाईचारे रहने का संदेश भी देता हैं। रामनवमी का उत्सव हिंदू संस्कृति की समृद्धि और विविधता का प्रमाण प्रस्तुत करता है। चलिए भगवान राम के महिमा का गुणगान करते हैं तथा धर्म का पालन करते हुए सत्य के मार्ग पर चलते हैं। 

रामनवमी अनमोल वचन इन हिंदी

Ram ji ki jyoti se noor milta hai, Sabke dilo ko shurur milta hai, Jo bhi jata hai koi ram ji ke dwar par, Kuch na kuch jarur milta hai. Wishing You Happy Raam Navami.

hare ram hare ram ram ram hare hare

भगवान राम का जन्म हमें सत्य, न्याय, मर्यादा और धर्म की शक्ति की याद दिलाता है।

Ram Nawami ki hardik badayee

Ram ji ki jyoti se noor milta hai, Sabke dilo ko shurur milta hai, Jo bhi jata hai koi ram ji ke dwar par, Kuch na kuch jarur milta hai. Wishing You Happy Raam Navami.

रामनवमी केवल भगवान राम के जन्म का उत्सव नहीं है, बल्कि उनके जीवन और शिक्षाओं को अपनाने का दिन है। 


आइए भगवान राम के गुणों को हम अपनी जीवन में अपनाये और प्रेम तथा श्रद्धाभाव से रामनवमी के त्यौहार को मनाएं। 

आइये हम रामनवमी के दिन भगवान राम से शांति, खुशी और कल्याण के लिए आशीर्वाद लें।

भगवान राम के जीवन से विपरीत परिस्थितियों में भी डटकर खड़े रहने का गुण सिखाते हैं। रामनवमी की हार्दिक बधाई।

रामनवमी का उत्सव हमें हिंदू संस्कृति और परंपराओं की समृद्धि और विविधता का दर्शन कराता है। रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

आइये रामनवमी पर भगवान राम के मूल्यवान वान गुणों को याद करते हैं और अपने दैनिक जीवन में अपनाने का प्रयास करते हैं। भगवान राम की एक बार फिर से जय। जय श्री राम। यदि हमारा यह आर्टिकल अच्छा लगा हो ता कमेंट में जय श्री राम लिखना न भूलें।

चलिए भक्ति से संबंधित अन्य लेख को पढ़ते हैं-

भक्ति सुविचार लिस्ट



कोई टिप्पणी नहीं: