Wish you Very Happy Dashahara Aur Durga Pooja
दशहरा और दुर्गा पूजा
सन्देश - दशहरा और दुर्गा पूजा शक्ति की उपासना का त्यौहार है, नवरात्रि में दुर्गा मां की उपासना करने से शक्ति की प्राप्ती होती है तथा सभी कष्ट दूर होते हैं। यह त्यौहार हमें यह सिखाता है कि असत्य चाहे कितना भी बड़ा क्यो न हो सत्य के आगे बोना ही होता और अंत में सत्य कि ही विजय होती है।
झूठ कितना भी ऊँचा और भारी क्यों न हो,
सच की जड़ों को कभी पूरी तरह दबा नहीं सकता।
दशहरा 2025 की हार्दिक शुभकामनाएँ।
दशहरा और दुर्गा पूजा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। यह अश्विन मास के शुक्ल पक्ष में मनाया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन भगवान राम ने रावण का वध करके उसके कुकर्मों का अंत किया था। पौराणिक कथाओं के अनुसार यह भी माना जाता है कि भगवान राम ने युद्ध के समय नौ दिनों तक माता दुर्गा की पूजा की थी तथा दसवें दिन अर्थात दशमी के दिन रावण का वध किया। इसी कारण इसका नाम विजयदशमी पड़ा। इस त्योहार को असत्य पर सत्य की विजय के रूप में भी मनाया जाता है।
इन दिनों कई स्थानों पर रामलीला का आयोजन किया जाता है, जिसमें भगवान राम की लीलाओं का वर्णन किया जाता है तथा कलाकार इसे बहुत सुंदर ढंग से प्रस्तुत करते हैं। यह त्योहार हर्ष और उल्लास से भरा होता है और हमें यह प्रेरणा देता है कि हमें कभी भी अहंकार नहीं करना चाहिए। आपने रामलीला में अक्सर देखा होगा कि रावण को अहंकार था, और उसी के कारण उसकी मृत्यु हुई।
इन दिनों हमें अपने बच्चों को यह बताना चाहिए कि कभी भी अहंकार न करें और हमेशा सत्य का साथ दें। हमें समय-समय पर अपने बच्चों को पौराणिक कथाओं का ज्ञान देना चाहिए, ताकि वे अपने जीवन में हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए उपकारों से सीख लेकर सफलता प्राप्त कर सकें।
इसी के साथ विजयादशमी और दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ! भगवान राम और मां जगदंबा आप सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
दशहरा और दुर्गा पूजा सुविचार और अनमोल वचन
असत्य पर सत्य की जीत बताती है दशहरा!
बुराई पर विजय प्राप्त करना सीखाती है दशहरा!
अपने कर्मों को कैसे निर्धारित करें यह ज्ञान देती है दशहरा!
Happy Dashahara 2025
मां दुर्गा की शक्ति और भगवान राम की विजय,
दोनों ही हमें यह याद दिलाते हैं कि
साहस और सत्य ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति हैं।
इसलिए हमेशा सत्य और साहस के साथ जुड़े रहें।
दशहरा के शुभ अवसर,
आपके परिवार और आपके जीवन में सुख,
समृद्धि और शांति आये यही कामना है मां जगदम्बे से!
दशहरा और दुर्गा पूजा 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं!
जिस प्रकार रावण के दस सिर बुराइयों का प्रतीक थे,
उसी प्रकार हमारे अंदर की बुराइयाँ मनुष्य की मलिनता का प्रतीक हैं।
अपने भीतर की इन बुराइयों को दूर करें और अच्छाइयों को ग्रहण करें।
यही असली विजयदशमी का प्रतीक है।
Ho Aapke Life Men Khushiyon Ke Mela,
Kabhi Na Aaye Koi Jhamela,
Sada Sukhi Rahe Aapka Basera,
Happy Dashahara 2025.
Is Durga Pooja Aapki Jindagi Khushiyon Se Bhari Ho,
Duniya Ujjalon Se Roshan Ho,
Ghar Par Maa Durga Ka Aagaman Ho...
Happy Durga Pooja 2025
दशहरा केवल एक त्योहार नहीं,
बल्कि यह जीवन का सबक है।
अहंकार गिराता है और नम्रता हमेशा ऊपर उठाती है।
विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएँ।
Buraee Ka Hota Hai Vinash,
Dashahara Lata hai Ummid Ki aas,
Ravana Ki Tarah Aapke Dukho ka Ho Naash,
Happy Dashahara 2025.
त्योहार केवल मनाने के लिए नहीं होते,
वे हमें याद दिलाते हैं कि अच्छाई को अपनाना ही असली पूजा है।
दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह भी अवश्य पढ़ें:
मैं V. S. Chandravanshi, एक ऐसे व्यक्ति के तौर पर जिसने कई सालों तक एडटेक क्षेत्र में काम किया है, यह अनुभव किया है कि ज्ञान न केवल करियर बल्कि पूरी ज़िंदगी को किसी न किसी रूप में मूल्यवान सीख देता है। इसी प्रकार दशहरा और दुर्गा पूजा जैसे पवित्र त्योहार हमें यह सच्चाई याद दिलाते हैं कि सही मूल्यों और लगातार मेहनत से हम हर चुनौती पर विजय पाकर असली सफलता हासिल कर सकते हैं। जिस तरह अच्छाई हमेशा बुराई पर विजय पाती है, उसी तरह लगन और ईमानदारी हमें जीवन में जीत दिलाती है।
यह त्योहार का मौसम हमें सीखने, आगे बढ़ने और साहस व सकारात्मकता के साथ निरंतर प्रयास करने के लिए प्रेरित करता रहे। मैं मां दुर्गा और भगवान श्रीराम से प्रार्थना करता हूँ कि उनकी कृपा आप सभी पर बनी रहे।
दुर्गा पूजा और दशहरा की एक बार फिर हार्दिक शुभकामनाएँ।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें