Main Menu

Happy Mothers Day - मातृ दिवस

विश्व अंतर राष्ट्रीय मातृ दिवस - मां का जीवन में महात्व

(Happy Mothers Day)

जैसा कि हम सभी को पता है कि बच्चों के दिल में मां के लिए क्या माहत्व और खास जगह है इससे सभी परिचित है। यह खास जगह क्यों न हो। मां वह होती है जिसके दिल में अपने बच्चे के लिए हमेशा प्यार भरा रहता है। इस वर्ष मातृ-दिवस कार्यक्रम को भारत में बहुत ही धूम धाम से मनाया गया। आज विश्व अंतर राष्ट्रीय मातृ दिवस पर भारत के कई स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया और जिसमें मां को लेकर कई संदेश भी लोगों को दिया गया। हमारी जिंदगी में मां शब्द इतना सुंदर शब्द होता है कि जिसको कहने व सुनने मात्र से ही दिल का सुकून व शांति मिल जाती है। 

मां का अस्तित्व मनुष्य जीवन में इतना अधिक होता है कि इसके बिना जिंदगी की कल्पना करना भी एक बेइमानी होगी। मां का प्यार जितना दूसरा प्यार कोई और नहीं हो सकता तभी तो देवताओं को भी मां के प्यार का सुख प्राप्त करने के लिए इस पृथ्वी पर जन्म लेना पड़ा। 

किसी ने सच ही कहा है कि जिस घर में मां का सम्मान नहीं होता उस घर में देवताओं का आगमन भी नहीं होता है। मां की पूजा भगवान की पूजा से बड़कर मानी जाती है ।  जो भी व्यक्ति अपनी मां को सम्मान नहीं देता वह जिंदगी भर दुख भोगता है और उसकी भगवान भी कोई मदद नहीं करते हैं। कहते हैं कि भगवान हर जगह मौजूद नहीं रह सकता इसलिए उसने मां बनाया। भगवान द्वारा मां भेजा गया एक ऐसा तोफा है जो सबके चेहरे पर मुस्कान ला देता है। 

मातृ-दिवस का दिन हर बच्चे और विद्यार्थी के लिए बहुत अधिक यादगार और खुशी भरा दिन होता है। इसको मदर्स डे (Mothers Day) भी कहा जाता है। यह दिन सभी  माताओं के लिए समर्पित होता है। यह हर वर्ष मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस बार मातृ-दिवस 9 मई 2021 को मनाया गया। 

मां से संबंधित सुविचार

Happy Mothers Day mom


माँ तेरी याद Satati है मेरे पास आ जाओ, 
थक गया हूं मुझे अपने Aanchal में सुलाओ,
उँगलियां फेर कर Balon में मेरे, 
एक बार फिर से Bachapan की लोरियां सुनाओ


मन की बात Jaan ले जो, 
आँखों से पढ़ ले जो, Dard हो या चाहे ख़ुशी, 
वो हस्ती जो Bepannah प्यार करे, 
माँ ही तो है जो Bachchon के लिए जिए
हैप्पी मदर्स डे ||


मेरी दुनिया में जो इतनी Shoharat है, 
सब मेरी माँ की Badaulat है।
Happy Mother's Day


वो मेरी बदसलूकी में भी दुआ देती है, 
आगोश में लेकर सब गम भुला देती है। 
मातृ दिवस की शुभकामनाएं। 


Wo Meri Badaslooki Men Bhi Dua Deti Hai, 
Aagosh Men Lekar Sab Gam Bhula Deti hai, 
Happy Mother's Day!!


रुके तो चांद जैसी है, 
चले तो हवाओं जैसी है, 
वो माँ ही है...जो धुप में भी छांव जैसी है।
Happy Mother's Day!


दास्तान मेरे लाड़-प्यार की बस, 
एक हस्ती के इर्द गिर्द घूमती है। 
प्यार जन्नत से इसलिए है मुझे
क्योंकि ये भी मेरी माँ के कदम चूमती है। 
मातृ दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 


उसके रहते जीवन में कोई गम नहीं होता, 
दुनिया साथ दे ना दे पर मां का प्यार कभी कम नहीं होता। 
हैप्पी मदर्स डे। 

बेहद मीठा कोमल होता है, 
माँ के प्यार से ज्यादा
कुछ नहीं अनमोल होता है।
 हैप्पी मदर्स डे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Your Comments and Feedbacks motivate us and help us to be better!! Feel free to give us your feedbacks!Thank you!