यह ब्लॉग खोजें

Kataksh Chutkulle 500 aur 1000 rs Social media

कटाक्ष Reference by Social Media

500 और 1000 के नोट को लेकर सोशल मीडिया पर चुटकुलेबाजी  -

500 and 1000rs Images Taken by Social media
1. ट्रैफिक पुलिस ने चालान के लिए रोका तो 1000 का नोट दिया। पुलिस वाले ने कहा अब तो 100 रुपये से ही काम चलेगा।

1. अमेरिका वोट गिन रहा है, इंडिया नोट गिन रहा है।

3. मोदी सरकार का भारतीय घरेलू महिलाओं पर सबसे बड़ा हमला। सारे छुपे नोट पति के हवाले।

4. आज रात जिस घर की लाइट जलती दिखे समझो नोटों की गिनती चल रही है।

5. ये तो सरासर चीटिंग है, काला धन बाहर से लाने के लिए कहा था, लेकिन मोदी साहब तो अंदर का निकाल रहे हैं।

6. जो सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांग रहे थे, वो भी हजार का खुल्ला मांग रहे हैं।

7. जो कल तक मोदीजी से 15 लाख माँग रहे थे, आज 15 लाख जमा करने का तरीक़ा ढूँढ रहे है। है ना अच्छे दिन। बस थोड़ा तरीका अलग है

8. इधर मोदी ने 15-15 लाख देने की घोषणा भी कर दी है, आप बैंक खुलते ही अपने हिस्से के हजार के नोट कलेक्ट कर लें। 

9. Rs. 500 के नोट बंद, भिखारियों ने मांगी Z प्लस सिक्यूरिटी

10. मुझे तो उस दोस्त के बारे में सोंच सोंच कर हँसी रही है जिसको मैंने थोड़ी देर पहले 500 के चार नोट उधार दिए हैं

11. 100 रूपये के 9, 50 के 2 और 10 के 6 नोट हैं जेब में। मुझे सिक्योरिटी चाहिये।

12. गुप्ता के सूत्रों' से पता चला है कि 'अन्ना हज़ारे' ने अपना नाम बदल के 'अन्ना सेकड़े' रख लिया है ..! :) :) :) :)

13. 5 रूपये की #चाय पीकर #500 का छुट्टा मांगने वालों, मोदी माफ नहीं करेगा।


14. जिस दिन मोदी ने कहा था अपना ब्लैक मनी लाएं और टैक्स देकर आधा कानूनी करवाई से बचें
उसी दिन अर्नव ने पुछा था सर अगर डेडलाइन बीत गयी और लोगो ने अमल नही किया तो ?
मोदी जी ने कहा था
मैं इनको दिखा दूँगा कुर्सी की ताकत
आज दिखा दिया गया है प्रधानमंत्री क्या चीज होती है और उसकी क्या ताकत है

15. ऐरे गैरे भौंकते रहेंगे , पर मित्रों इस निर्णय से जो लोग खुश नही हैं पक्का समझियेगा इनके घरों में बोरे में भरी हरी लाल पत्तियाँ अब केवल

16. " कागज़ का टुकड़ा हैं जिससे ये चौपाटी पर भेलपुरी बेच सकते हैं "


 17. जितने लोग उधार दबा के गायब थे, खुद ही के हजार के नोट दे जा रहे हैं।

18. असली धोखा को मीडिया के साथ हुआ है। पूरी तैयारी यूएस इलेक्शन की और ऐन वक्त पर मोदी जी ने सिलेबस ही बदल दिया!

19. आज सुबह मोदी जी ने फ्रिज खोला और दूध की जगह thumbsup निकली और बोला चलो इंडिया आज कुछ तूफानी करते हैं

20. जिसकी जितनी औकात होती है वो उतने ही बड़े फैसले लेता है,कांग्रेस ने चवन्नी बन्द की थी !!

21. काला धन भी मिहिर वीरानी बन गया है, आज गया है, कल दो हज़ार के नोट लेकर लौटेगा ;)
रिश्ता वही, सोच नयी!

22. हजार- पांच सौ के नोट बंद हो गए हैं, मतलब यूपी इलेक्शन में नेताओं को दारु और कंबल से ही काम चलाना होगा.

23. हजार पांच सौ के नोट बंद होने से काला धन रखने वालों के साथ साथ उनकी भी आहें निकल रही जो लड़के के दहेज़ में हमें कुछ भी सामान नहीं चाहिये (कैश ही दे दीजियेगा...तिलक से पहले) का गगनभेदी नारा बुलंद करते थे।

24. कल सुबह सभी विवाहित पुरुषों को पता चल जायेगा की उनकी पत्नी के पास कितना *काला धन* है!

25. ज्यादा मजाक भारी पड़ता है. सब पूछ रहे थे 'बागों में बहार है', मोदी जी ने सुन लिया 'बैगों' में बहार है. ~

26. जिन्हें अपने बड़ेबड़े नोटों की बहुत गर्मी थी, उनसे आग्रह है कि उन नोटों की फिलहाल "बत्ती" बना लें

27. 500 और 1000 का नोट बंद करने का सबसे ज्यादा नुकसान उन औरतो को होगा जो अपने पति से छुपा कर पैसा इकठ्ठा करती थी .....

कोई टिप्पणी नहीं: